'गर्लफ्रेंड के साथ भागना है मदद करो ना' यूजर के इस ट्वीट पर आया सोनू सूद का शानदार जवाब
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने जब से लॉकडाउन में फंसे गरीब मजदूरों की मदद की है वो मीडिया की पहली पसंद बन गए हैं और लगातार चर्चा में हैं और सुर्खियों में उनका नाम छाया ही रहता है। दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सोनू सूद ने नाम सिर्फ बस, ट्रेन बल्कि फ्लाइट्स तक का इंतजाम किया और हजारों लोगों को उनके घर तक पहुंचाया है। लेकिन अब सोनू सूद के पास कुछ ऐसी ऐसी मांगे आने लगी है जिसको जानकर आप हंसने लगेंगे।
कोई कह रह है कि वो पत्नी को तलाक दे देगा, किसी को अपनी पत्नी का पता लगाना लेकिन अब जो मांग सामने आई है वो बेहद फनी है। दरअसल ट्विटर पर सोनू सूद से एक लड़के ने पोस्ट करते हुए कहा है कि.. ''भाई मुझे भी कही छोड़ दो। गर्लफ्रेंड के साथ भागना है। अंडमान निकोबार ही छोड़ दो।'' ये शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भागने का प्लान बना रहा है और सोनू सूद से खुद की मदद करने के लिए बोल रहा है।
First Look- महात्मा गांधी और गोडसे पर फिल्म का ऐलान- रामगोपाल वर्मा से नाराज हुए लोग


Click it and Unblock the Notifications











