PICS: 'बागी' की शूटिंग करते टाईगर श्राफ.. 6 पैक एब्स के साथ.. जबरदस्त!
[बॉलीवुड न्यूज] टाईगर श्राफ की फिल्म 'बागी' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरु हो चुकी है। टाईगर और श्रद्धा कपूर पूरे जोर शोर के साथ फिल्म की शूटिंग में लग गए हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन दिखने वाला है और यह आप टाईगर के लुक से ही समझ जाएंगे।
सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही 'बागी' का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि साजिद नाडियावाला इस फिल्में में टाईगर को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं। लिहाजा, उन्होंने टाइगर के लुक को काफी छिपा कर रखा है।
Must Read: टाईगर श्राफ की गलती.. खुद को समझ लिया अक्षय कुमार..
हालांकि टाईगर पर काफी पहरा है लेकिन फिर भी फिल्म के सेट पर एक दो तस्वीरें लीक हो ही गई हैं, जहां टाईगर और श्रद्धा शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले, बागी के सेट पर एक्शन सीन फिल्माते फिल्माते टाईगर की काफी चोट भी लग आई थी।
खैर, टाईगर श्राफ ने अपनी पहली फिल्म 'हीरोपंती' से ही एक्शन में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। लिहाजा, हमें विश्वास है कि फिल्म बागी में भी वे कुछ धमाल करने वाले हैं।
यहां देखते हैं टाईगर श्राफ की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


