DHOOM 4 ही नहीं.. ये भी होगी बॉलीवुड की नई 'एक्शन' सीरीज.. HINT: टाईगर श्राफ
'बागी' के निर्माता- निर्देशक फिल्म को एक नया मोड़ देने की कोशिश में लगे हैं। जी हां, यदि सूत्रों की मानें तो टाईगर श्राफ- श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी बॉलीवुड की अगली धमाकेदार एक्शन फिल्म फ्रैनचाइजी होगी।
बागी के निर्देशक सब्बीर खान ने इस खबर पर मोहर लगाते हुए कहा है कि, बागी.. साजिद नाडियावाल और टाईगर के साथ मेरी दूसरी हिट फिल्म है। हीरोपंती के बाद हम बागी को मिले पब्लिक रिस्पॉस से काफी खुश हैं। साजिद नाडियावाला भी बहुत खुश हैं और हमने इसे एक फ्रैन्चाइजी बनाने का फैसला किया है।
''मेरी फिल्म सुपरहिट हो गई.. मुझे विश्वास नहीं हो रहा.. ''
इस आइडिया पर टाईगर श्राफ से भी बात कर ली गई है और टाईगर ने भी हामी भर दी है। इसके बारे में आगे बात करते हुए सब्बीर खान ने कहा कि इस फ्रैन्चाइजी का स्तर हॉलीवुड फिल्में रॉकी और रैंबो जैसी होगी।
कोई शक नहीं कि बॉलीवुड एक्शन फिल्म के फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। आखिर उन्हें बॉलीवुड का रैंबो मिलने जा रहा है।
यहां देंखे बॉलीवुड के पॉपुलर एक्शन फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


