2020 की सबसे बड़ी एक्शन फ़िल्म है टाइगर श्राफ की "बागी 3" - मार्च में बॉक्स ऑफिस धमाका
टाइगर श्रॉफ- श्रद्धा कपूर अभिनीत "बागी 3" ने अपने हालिया रिलीज़ ट्रेलर और गाने के साथ देशभर में तहलका मचा दिया है। बागी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी कड़ी से जुड़ी हर झलक ने निश्चित रूप से दर्शकों को फ़िल्म के प्रति उत्साहित कर दिया है।
एक्शन से भरपूर "बागी 3" साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है, जिसमें इस बार एक्शन और मनोरंजन का स्तर तीन गुना होगा। "बागी 3" के निर्माताओं ने फ़िल्म को बड़े पैमाने पर शूट किया है। पहली दो किस्तों को भारत में फिल्माने के बाद, इस बार निर्माताओं ने दुनिया का भ्रमण करते हुए, बागी 3 को इंडिया , मोरक्को , मिस्र, सर्बिया , तुर्की जैसे 5 अलग-अलग देशों में फिल्माया है।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर फिल्माई गयी इस फ़िल्म के धुंआधार एक्शन सीक्वेंस के लिए अंतराष्ट्रीय एक्शन कोरियोग्राफर को टीम में शामिल किया गया था जिनकी निगरानी में टाइगर कुछ धमाकेदार एक्शन स्टंट को अंजाम देते हुए नज़र आएंगे।
INTERVIEW: "मैं जानता हूं कि सिर्फ मेरी वजह से कोई फिल्म हिट नहीं हो जाती है''- विकी कौशल


Click it and Unblock the Notifications