DHAMAKA: 2016 की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. सीक्वल के साथ तैयार.. Hint: टाईगर!
'बागी' के निर्माता- निर्देशक फिल्म को एक नया मोड़ देने की कोशिश में लगे हैं। जी हां, यदि रिपोर्ट्स की मानें तो टाईगर श्राफ- श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी का सीक्वल अगले साल फिर से धमाका करने वाला है। बता दें, बागी 2016 की सफल फिल्मों में एक है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 प्रतिशत मुनाफा कमाया है।

लिहाजा, अब फिल्म के निर्माता- निर्देशक बागी सीक्वल लाना चाहते हैं। फिल्म के निर्देशक सब्बीर खान ने भी इस खबर पर मोहर लगा दी है। सीक्वल की शूटिंग साल 2017 की शुरूआत में शंघाई, चीन में होने वाली है।
सब्बीर खान ने बताया कि पहले इसी साल के अंत में बागी- 2 की शुरूआत होने वाली थी। लेकिन फिर दूसरी फिल्म मुन्ना माइकल आ गई और अब बागी-2 कुछ समय के लिए टल गई है।
[ये होगी टाईगर श्राफ की अगली फिल्म.. धमाकेदार.. डांस+ एक्शन..]
रिपोर्ट्स की मानें तो बागी 2 के एक पार्ट की शूटिंग भारत में होगी, जबकि दूसरे पार्ट की शंघाई में। खास बात यह है कि शंघाई के टूरिज्म मंत्रालय ने खुद साजिद नाडियावाला के बैनर से बात की कि वे शंघाई में आकर शूटिंग करें। लिहाजा, साजिद ने खुशी जताई है कि बागी टीम एक बार फिर साथ आने वाली है।
सब्बीर खान ने कहा कि, एक्शन और रोमांस की कहानी मुझे पसंद है। लिहाजा, बागी 2 में भी कुछ ऐसा ही होगा। लेकिन बागी 2.. पहली फिल्म बागी से बिल्कुल अलग है। यह बागी के आगे की कहानी नहीं होगी, बल्कि उसी किरदार के साथ दूसरी कहानी होगी।


Click it and Unblock the Notifications














