ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लॉप होने से आमिर खान बहुत निराश हुए- कैटरीना कैफ
हाल ही में आमिर खान ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लॉप होने की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी और अफसोस जताया था कि वो दर्शकों को इंटरटेन नहीं कर पाए। वहीं, अब कैटरीना कैफ ने इंटरव्यू में कहा, मुझे पता है कि आमिर खान ठग्स के फ्लॉप होने से बहुत निराश हैं। लेकिन शायद यह अच्छा है। मुझे लगता है जब हमें कोई बात बुरी लगती है तो वह हममें एक नया जोश भरती है।
[यहां पढ़ें- शाहरुख खान इंटरव्यू]
बता दें, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। 52 करोड़ की ओपनिंग देने के बावजूद फिल्म 145 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन ही दे पाई। खास बात है कि फिल्म 210 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी थी। लिहाजा, फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

कैटरीना कैफ ने कहा, ऐसा नहीं है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए मेहनत कम की गई थी। इस तरह का रिस्क लेना भी बड़ी बात है। यह फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनाई गई थी। कोई नहीं जानता था कि फिल्म काम करेगी या नहीं.. लेकिन सबने अपना 100 प्रतिशत दिया है।
ठग्स की असफलता पर आमिर खान ने बयान दिया था, फिल्म ज़्यादातर लोगों को समझ नहीं आई और पसंद भी नहीं आई। इसका मतलब है कि हमसे फिल्म बनाने में गलती हुई और मैं इसकी ज़िम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। और इसलिए मैं हर उस इंसान से माफी मांगता हूं जो ये फिल्म देखकर निराश हुआ। आमिर ने कहा कि इस फिल्म का फ्लॉप होना उनके लिए झटका था और वो अभी भी इससे उबर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
