शाहरुख खान को रोमांटिक सॉन्ग के दौरान स्टेप्स सिखातीं सरोज खान- वायरल हुई थ्रोबैक तस्वीर
कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हाल ही में हो गया था वो 71 साल की थीं। उनकी मौत के बांद के डांस के दुनिया से जुड़े हुए लोग और सितारे भी काफी ज्यादा दुखी हैं। उन्होने अपनी अंतिम सांस 3 जुलाई को ली और वो अब सुपुर्दे खाक हो चुकी हैं। उनकी मौत के बाद कई सितारे सामने आए और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरोज खान को श्रद्धांजलि दी है। गौरतलब है कि उनको गुरुजी के नाम से इंडस्ट्री में जाना जाता था।
इस समय सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ सरोज खान की एक तस्वीर वायरल हो रहा है जिसमें वो शाहरुख खान के साथ एक रोमांटिक पोज दे रही हैं। दरअसल ये एक गाने की शूटिंग के दौरान की तस्वीर है जब सरोज खान उनको डांस के स्टेप्स सिखा रही हैं। स्विटजरलैंड की ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। सरोज खान और शाहरुख खान काफी अच्छे रिश्ते को साझा करते थे। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग तस्वीर साझा कर रहे हैं।
सरोज खान के निधन से भावुक हुईं कंगना रनौत- मणिकर्णिका के सेट से तस्वीर साझा कर दी श्रद्धांजलि


Click it and Unblock the Notifications











