सरोज खान के निधन से भावुक हुईं कंगना रनौत- मणिकर्णिका के सेट से तस्वीर साझा कर दी श्रद्धांजलि
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन के बाद आज सारा बॉलीवुड काफी ज्यादा गमज़दा है और लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा सितारा होगा जिसने कोरियोग्राफर और गुरुजी के नाम से मशहूर सरोज की मौत के बाद दुख व्यक्त ना किया हो। इस सबके बीच इस समय अभिनेत्री कंगना रनौत का भी एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो सरोज खान के साथ नजर आ रही हैं।
कंगना रनौत ने काफी भावुक होते हुए ये पोस्ट किया है। कंगना रनौत का ट्वीट जैसे ही सामने आया वो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि सरोज खान के जाने के बाद इंडस्ट्री का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। कंगना रनौत ने लिखा है कि..'सरोज खान जी जो की एक अनोखी कलाकार और आसाधारण गुरु रहीं.. कोई भी सुपरस्टार्स हों.. सरोज जी ने उनके जीवन एक बेहतरीन भूमिका निभाई है।
रिलीज से पहले विवादों में सड़क 2- आलिया भट्ट और महेश भट्ट पर केस दर्ज- ये है पूरा मामला?


Click it and Unblock the Notifications











