तीन हीरोइनों ने की 2016 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रीमेक REJECT!
हालांकि बॉलीवुड हीरोइनों के लिए ऐसा करना काफी चौंकाने भरा है लेकिन ऐसा हुआ कि एक सुपरस्टार की ब्लॉकबस्टर रीमेक को कैटरीना कैफ, करीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने रिजेक्ट कर दिया है।
फिल्म भी इस साल साउथ की दूसरी सबसे बड़ी हिट जिसके रीमेक के लिए शाहरूख और अक्षय लड़ रहे हैं। यानि कि कत्थी रीमेक। तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी इस तमिल ब्लॉकबस्टर के तेलुगु रीमेक में काम कर रहे हैं और ये उनकी 150वीं फिल्म है।

शायद यही कारण है कि फिल्म में वो किसी बॉलीवुड हीरोइन को लेना चाहते थे लेकिन वो हैरान तब रह गए जब उनके फिल्म में होने के बावजूद करीना कपूर, कैटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
[इस टॉप डायरेक्टर ने किया कैटरीना कैफ को BAN?]
करीना कपूर उस दौरान प्रेग्नेंट थीं पर चूंकि ये बात वो सामने नहीं आने देना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने डेट का बहाना बताया। और यही कारण सोनाक्षी सिन्हा ने भी बताया।
हालांकि एक कैटरीना कैफ थीं जिन्होंने साफ साफ प्रोजेक्ट रिजेक्ट किया और इसमें दिलचस्पी ना होने की बात बताई। अब फाइनली फिल्म में काजल अग्रवाल हैं।
['कहो ना प्यार है' के इस सीन में गलती से करीना कपूर दिख गईं!]
वहीं सूत्रों की मानें तो फिल्म में हीरोइन के करने के लिए ज़्यादा कुछ था नहीं, इसलिए किसी ने भी इस रोल में दिलचस्पी नहीं दिखाई। कत्थी तमिल की ब्लॉकबस्टर फिल्म है जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय और सामंता ने काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications














