ALERT: सनी लियोन से जुड़ी इस अफवाह को नज़र अंदाज़ कर दें
[बॉलीवुड समाचार] सनी लियोन से जुड़ी एक अफवाह काफी ज़ोर पकड़ रही है कि उन्हें उनके घर से निकाल दिया गया है और वो होटल में रह रही है। एक मशहूर हिंदी वेबसाईट ने एक खबर प्रकाशित की जिसके अनुसार सनी लियोन सेलिना जेटली के घर रहती थीं लेकिन सेलिना सरप्राइज़ विज़िट करने जब घर पहुंची तो उन्हें घर वैसा नहीं मिला जैसा होना नहीं चाहिए था।
हालांकि एक और अंग्रेजी वेबसाइट ने इस खबर का खंडन करते हुए लिखा है कि यह खबर सच नहीं है और उन्होंने सनी लियोन के पति डैनियल वेबर से इसकी पुष्टि की है। डैनियल को बताया गया कि अफवाह है कि सनी लियोन की पॉर्न स्टार इमेज की वजह से उन्हें मुंबई में कोई घर नहीं दे रहा है और सेलिना जेटली ने उनकी मदद की थी । लेकिन हाल ही में सेलिना ने घर में बहुत गंदगी पाई और फर्नीचर का भी बुरा हाल था। इसलिए उन्होंने घर खाली करवा लिया है।
[PHOTOS: ये तस्वीरें साफ कर देंगी कि सनी लियोन के साथ बॉलीवुड ने क्या किया!]
डैनियल वेबर इस बात पर हंस दिए और कहा कि वो लोग एक साल से उस घर में नहीं रह रहे और जुहू के किसी फ्लैट में रह रहे हैं। और फिलहाल तो वो दोनों ही अपने अपने काम से बाहर हैं। सनी लियोन फिलहाल स्पिल्ट्ज़विला के शूट के लिए मुंबई से बाहर हैं।


Click it and Unblock the Notifications













