..................... Third PK Poster: Aamir Khan Wears Khaki, Sanjay Dutt is New Bandwala - Hindi Filmibeat

'पीके' का तीसरा पोस्टर रिलीज, आमिर बने पुलिस वाले तो संजू ने संभाली बैंड

आमिर खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'पीके' का तीसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। अपने दोनों पोस्टरों की तरह यह तीसरा पोस्टर भी काफी दिलचस्प है। तीसरे पोस्टर में आमिर खान एक पुलिस वाले की वेश-भूषा में दिखायी पड़ रहे हैं। उनके शरीर पर ढीली-ढाली वर्दी लोगों के दिलों पर कई सवाल छोड़ती हैं कि आखिर फिल्म में आमिर खान का करेक्टर है क्या?

इस फिल्म के पहले पोस्टर में आमिर खान न्यूड थे तो दूसरे पोस्टर में आमिर खान बैंड वाले दिख रहे थें, जबकि तीसरे पोस्टर से एहसास होता है कि शायद फिल्म में उनका किरदार पुलिस वाले का है यानि कि पढ़ा-लिखा किरदार है। फिलहाल जो भी हो फिल्म के पोस्टरों को देखकर लोगों के दिलों में फिल्म के प्रति दिलचस्पी बनी हुई है।

आमिर के न्यूड 'पीके' पोस्टर को टक्कर देने आया कांति का 'ओके' पोस्टर

तीसरे पोस्टर की शुरूआत में संजय दत्त बैंड बाजे वाले लुक में नजर आते हैं, संजय दत्त की तस्वीर उभरने पर आमिर खान भोजपुरी गंवई अंदाज में बोलते हैं, 'कन्फ्यूज हो गए। ये हम नहीं हमारे दोस्त भैरो सिंह है।'

पोस्टर की वजह से फिल्म की कहानी पर सस्पेंस बना हुआ है

फिल्म पीके 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, संजय द्त्त, सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी है। फिल्म की सारी शूटिंग राजस्थान में हुई है। फिल्म एक बोल्ड सब्जेक्ट पर बताई जा रही है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/-9wR1ihraKc?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X