आमिर के न्यूड 'पीके' पोस्टर को टक्कर देने आया कांति का 'ओके' पोस्टर
आमिर खान की मोस्ट अवेटड फिल्म पीके के पहले न्यूड पोस्टर ने तहलका मचा दिया था। लोगों को अपने सीनयर एक्टर से इस तरह की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। लेकिन आमिर खान ने अपने न्यूड पोस्टर को अश्लील नहीं बल्कि क्रियेटिविटी बताई है।
आमिर ने कहा कि मेरे पोस्टर की सत्यता आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगी। फिलहाल लोग आमिर के इस दावे को जानने के लिए 19 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं जब फिल्म रिलीज होगी।
आमिर के 'पीके' को टक्कर दे रहा है कांति का 'ओके' पोस्टर
इस पोस्टर के जरिए आमिर खान ने अभिनेता सलमान खान को चैलेंज भी किया है लेकिन पता नहीं सलमान खान अभिनेता आमिर खान के चैलेंज को एक्सेप्ट करते हैं कि नहीं यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन बी ग्रेट के जाने-माने निर्माता निर्देशक कांति शाह ने बेशक आमिर खान के चैलेंज को एक्सेप्ट कर लिया है।
फिर से बोले आमिर.. पीके का न्यूड पोस्टर तो आर्ट है
जी हां ब्री ग्रेड की फिल्में बनाने वाले कांति शाह ने अपनी एडल्ट फिल्म 'ओके' का पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें फिल्म की हिरोईन पूनम को न्यूड दिखाया गया है। जहां आमिर अपने पोस्टर में अपने प्राईवेट पार्टस को ट्रांजिस्टर से छुपाये हुए थे वहीं दूसरी ओर फिल्म 'ओके' के पोस्टर में हिरोईन ने कैमरे से अपने प्राईवेट पार्टस छुपाये हैं।
अब बी ग्रेट के निर्देशक ने भी अपनी क्रियेटिविटी को पेश कर दिया है। मालूम हो कि कांति शाह को ब्री ग्रेड का डायरेक्टर माना जाता है जिन्होंने गुंडा', 'अंगूर', 'गरम', 'रंगबाज','फूलन हसीना रामकली', 'बसंती तांगेवाली', 'गंगा जमुना की ललकार' जैसी अश्लील फिल्मों का निर्माण किया है। देखते हैं कांति शाह की इस हरकत को आमिर खान क्या बताते है आर्ट, क्रियेटिवटी या फिर अश्लीलता।


Click it and Unblock the Notifications












