Pics: 'पीके' के आमिर खान जैसे और भी हैं न्यूड होने वाले हीरो..
आज चारों ओर अभिनेता आमिर खान के न्यूड पोस्टर को लेकर बातें हो रही हैं। जहां लोग आमिर खान के नग्न अवतार को लेकर हैरान हैं वहीं कुछ लोगों को यह बात इतनी बुरी लग गई है कि वो आमिऱ खान के इस बोल्ड कदम को अश्लील बताते हुए कोर्ट पहुंच चुके हैं।
गौरतलब है कि गुरूवार रात 12 बजे आमिर खान ने ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्म 'पीके' का पोस्टर रिलीज किया। फिल्म के पोस्टर में आमिर खान पूरी तरह से नग्न है और अपने प्राइवेट पार्टस को उन्होंने रेडियो से ढंक रखा है। जिसके बाद तो जैसे हंगामा मच गया।
आमिर खान के न्यूड पोस्टर को देख कयासों का दौर जारी
19 दिसंबर को रिलीज होने वाली राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में आमिर खान के साथ अनु्ष्का शर्मा की जोड़ी हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी नजर आयेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म एक पागल व्यक्ति की कहानी है जो कि भगवान की खोज कर रहा है। कहा जा रहा है कि आमिर खान इस फिल्म में काफी बोल्ड अंदाज में ही नजर आयेंगे। ऐसा सुनने में आया है कि फिल्म में अनुष्का और आमिर का किसिंग सीन भी है जो कि फिल्मी दुनिया का अब तक का सबसे लंबा लिपलॉक होगा।
वैसे अक्सर फिल्मी दुनिया में अभिनेत्रियों के न्यूड और टॉपलेस होने की बातें होती हैं लेकिन ऐसा नहीं है हमारे फिल्मी हीरो यह काम नहीं करते हैं, वो भी इस तरह के सींस देते हैं और आमिर खान से पहले भी हमारे बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने फिल्म और मैंगजिन के लिए अपना न्यूड पोज दिया है।
आईये डालते हैं ऐसे ही फिल्मी सितारों पर एक नजर पर जिन्होंने कभी फिल्मों के लिए तो कभी मैंगजिन के लिए अपने पूरे कपड़े उतार दिये..


Click it and Unblock the Notifications











