''शाहरुख खान की ज़ीरो के पास कमाने के लिए एक पूरा हफ्ता है, हमारी कोई टक्कर नहीं''

21 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हो रही है। और ठीक एक हफ्ते के बाद रोहित शेट्टी की सिंबा। इस टक्कर पर रोहित शेट्टी ने कहा- दोनों फिल्म के बीच एक हफ्ता का समय है और मुझे लगता है कि जीरो एक हफ्ता में शानदार बिजनेस कर सकती है। जीरो के पास क्रिसमस की छुट्टी भी है। हम तो दूसरे हफ्ते में आएंगे.. तो ये क्लैश कैसे हुआ।

[यहां पढ़ें- शाहरुख खान की लेटेस्ट इंटरव्यू]

रोहित शेट्टी ने कहा, आनंद एल राय के बेहतरीन निर्देशक हैं और मुझे पता है कि फिल्म लोगों को खूब पसंद आने वाली है।पहले ज़ीरो और सिंबा भले ही एक साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर शाहरुख खान, करण जौहर और मैंने बैठकर बात की.. और फैसला लिया कि एक हफ्ते की गैप पर रिलीज कर लेते हैं। हम हम दोस्त हैं और हमने मिलकर यह फैसला लिया है।

rohit shetty

सिंबा के निर्देशक ने आगे कहा, हमने यह भी तय कर लिया है कि किसे कितनी स्क्रीन देनी है और दूसरे सप्ताह में कौन सी फिल्म को कितने स्क्रीन मिलेगी। जीरो पहले रिलीज हो रही है.. तो सभी सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स पर वह रहेगी। दूसरे हफ्ते जब हम आ जाएंगे तो सिंगल स्क्रीन सिंबा को मिल जाएंगे.. और मल्टीप्लेक्स में बराबर का बंटवारा होगा।

जीरो और सिंबा.. दोनों ही फिल्में अपने आप में बड़ी फिल्में हैं। एक से शाहरुख खान का नाम जुड़ा है.. तो दूसरे से रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह का। एक के पास क्रिसमस है, तो दूसरे के पास न्यू ईयर। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म दर्शकों के दिल पर राज़ करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X