रणबीर से शादी की खबर पर कैटरीना क्यों हैं चुप?
एक इवेंट के दौरान कैटरीना ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि उनके और रणबीर को लेकर जो कुछ भी छपा है..उस बारे में वह कुछ कहना नहीं चाहती हैं क्योंकि कुछ कहने का मतलब है बात को तवज्जों देना। यह कुछ समाचारपत्रों से निकली बातें हैं जिन पर वो कुछ नहीं कहना चाहती । कैट ने हंसते हुए बोला अरे करा दो जिससे करानी है मेरी शादी.. मैं चुप रहूंगी।
Exclusive: जानिए क्यों और किसके लिए आयी रणबीर-कैटरीना की शादी की न्यूज?
कैटरीना ने कहा कि वो शादी पर भरोसा करती हैं इसलिए उन्हें पसंद करने वाले लोग समझ लें कि वाकई में अगर मैं किसी से भी शादी करूंगी तो उस बात को कभी भी लोगों छुपायेंगी नहीं। कैट ने कहा कि मुझे पर्सनल चीजें शेयर करने की आदत नहीं है।
कैटरीना ने कहा कि वो शादी पर भरोसा करती हैं
मैं अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में बात नहीं करती। अब कोई भी अफवाह मुझे परेशान नहीं करती..समय के साथ आप इसके आदी हो गए..ऐसी छोटी-छोटी बातें प्रभावित नहीं करतीं।"
लेकिन कैटरीना ने यह जरूर कहा कि रणबीर कपूर के साथ की गयी फिल्में 'अजब प्रेम की अजब कहानी' और 'राजनीति' उनके लिए केवल फिल्में नहीं है बल्कि उनके लिए काफी खास है अब यह फिल्में क्यों खास है? इस बात का जवाब उन्होंने नहीं दिया।
वैसे आपको बता दें कैटरीना-रणबीर कपूर दोनों साथ में तीसरी फिल्म 'जग्गा जासूस' में नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
