उनके खिलाफ हूं. जो कहते कुछ हैं और करते कुछ: कैटरीना कैफ
कैटरीना ने सीसीपीसी के एक्टिव होने को एक बेहतरीन कदम बताते हुए कहा कि मुझे खुशी हुई कि अब केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण परिषद भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर शिकंजा कसेगा। मैं भी उन एड के खिलाफ हूं. जो कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। इससे गुणवत्ता नियंत्रण को बढ़ावा मिलेगा। यह ब्रांड और उपभोक्ता को कोई दावा करने से पूर्व थोड़ा और जवाबदेह एवं सतर्क बनाएगा।"
बॉलीवुड की सबसे सेक्सी और महंगी अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ को लॉरियल पेरिस की नई मॉडल के तौर पर चुना गया है। जिस पर खुशी जताते हुए कैटरीना ने कहा कि यह उनके लिए बेहद सम्मानजनक बात है कि वह लॉरियल पेरिस की भारतीय श्रृंखला की चौथी हस्ती हैं।
सोनाक्षी ने 'कैट' को रणबीर के बेडरूम में देखा...
इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाली सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने कहा कि मैं हमेशा से इस ब्रांड की प्रशंसक रही हूं। मुझे उनका संदेश 'बिकॉज यू आर वर्थ इट' बेहद खूबसूरत और सशक्त लगता है। इस ब्रांड की खूबसूरत प्रतिनिधि महिलाएं दुनिया भर की प्रेरणा रही हैं।"


Click it and Unblock the Notifications












