श्रद्धा और आलिया के बीच No कैटफाइट!
मुंबई। एक साथ बॉलीवुड में दो अभिनेत्रियां कदम रखें और उनकी कैटफाइट की न्यूज न आए। ऐसे शायद ही कभी होता है। लेकिन हम यहां बात कर रहे हैं आशिकी फेम श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट की। जिनकी कैटफाइट आजकल सूर्खियां बटोर रही थीं।
बहरहाल, श्रद्धा कपूर ने स्पष्ट किया है कि उनके और आलिया भट्ट के बीच कोई मनमुटाव नहीं चल रहा है। गौरतलब है कि दोनों के बीच अनबन की खबरें लगातार आ रही थीं। कहा जा रहा है कि श्रद्धा की सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरूण धवन से बढ़ती दोस्ती से आलिया घबराई हुई हैं। आलिया को श्रद्धा के शानदार करियर ग्राफ का भी डर सता रहा है।
गौरतलब है कि, फिल्म दि विलेन में श्रद्धा और सिद्धार्थ ने साथ काम किया था। जिसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई है। वहीं, तस्वीरों में आलिया को हमने सिद्धार्थ और वरूण के साथ काफी मस्ती करते देखा है। लेकिन आलिया, डरना तो बनता है।
लेकिन श्रद्धा कपूर ने इन खबरों पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह मैंने पहली बार सुना है। मेरे और आलिया के बीच कोई कैट फाइट नहीं चल रही है। यह सब बकवास है कि दो एक्ट्रेसेस अच्छी दोस्त नहीं हो सकती। हम अच्छे दोस्त हैं। वास्तव में कैट फाइट दो एक्टर्स के बीच होती है न कि एक्ट्रेसेस के बीच।


Click it and Unblock the Notifications
