लोगों के मजाक से आहत आलिया ने उड़ाया खुद का मजाक
एक बार फिर से चंचल, शोख हसीना आलिया भट्ट अपने जोक्स के कारण चर्चा में हैं। लेकिन इस बार लोगों ने आलिया भट्ट पर जोक्स नहीं बनाये हैं बल्कि खुद आलिया भट्ट ने अपना मजाक उड़ाया है। हैरान हो गये ना..लेकिन यह सच है दोस्तों।
दरअसल आलिया ने 'आलिया भट्ट-जीनियस ऑफ द ईयर' नाम का एक वीडियो लांच किया है जिसमें वो खुद का मजाक उड़ाते दिख रही हैं। ताज्जुब तो यह है कि यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर धूम मचाये हुए है।
लोगों के मजाक से आहत आलिया ने उड़ाया खुद का मजाक
इस वीडियो के बारे में बात करते हुए आलिया ने सोमवार सुबह माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "इसलिए आलिया भट्ट जोक्स के बाद..मैंने अपना दिमाग ठिकाने लगाने का फैसला किया! इसे एचटीटीवी://यूट्यूबडॉट बी/पीएचएचएक्स146केवाईजेडएम पर देखें।"
यूट्यूब वीडियो के एक संक्षिप्त विवरण में कहा गया है, "इंटरनेट पर सभी चुटकुलों से निशाना बनाए जाने के बाद आलिया भट्ट ने क्या किया? एक वृत्तचित्र दल को पता चला..।"
आपको बता दें कि वीडियो में आलिया अपने फिल्मकार पिता महेश भट्ट के साथ-साथ करण जौहर, अर्जुन कपूर और परिणिति चोपड़ा सरीखे दोस्त व सहयोगियों के साथ नजर आती हैं।
इस गुदगुदाती काल्पनिक वीडियो में आलिया इस बारे में बात करती दिख रही हैं कि उन्हें उस समय कितनी 'तकलीफ' हुई थी, जब लोगों ने गूगल पर 'आलिया भट्ट हॉट पिक्स' ढूढ़ने के बजाय 'आलिया भट्ट जोक्स' ढूढ़ने शुरू कर दिए।


Click it and Unblock the Notifications












