ना बाबा.. मुझे अपने पापा महेश जैसा लाइफ पार्टनर नहीं चाहिए: आलिया भट्ट

 Alia Bhatt doesn't want her husband to be like her father Mahesh Bhatt
द ग्रेट फिल्ममेकर महेश भट्ट की सबसे छोटी साहबजादी आलिया भट्ट इन दिनों सफलता की ओर अग्रसर हैं। अपने पापा को अपना आदर्श मानने वाली आलिया भट्ट को अपने पापा के डायरेक्शन का तो इंतजार है लेकिन वो अपने पापा जैसे किसी भी व्यक्ति से शादी नहीं करना नहीं चाहती हैं। यह बात उन्होंने कलर्स के लोकप्रिय टॉक शो ..कुछ भी हो सकता है.. में होस्ट अनुपम खेर और अपने पापा महेश भट्ट के सामने कही।

ना बाबा.. मुझे अपने पापा महेश जैसा लाइफ पार्टनर नहीं चाहिए

प्रतिभावान कलाकार अनुपम खेर के इस टॉक शो के तीसरे एपीसोड के दूसरे मेहमान महेश भट्ट और उनकी बेटी आलिया भट्ट थे। इस शो के दौरान महेश भट्ट ने अपनी जिंदगी के कुछ सच और कुछ राज लोगों के सामने खोल कर रख दिये। महेश भट्ट ने स्वीकार किया कि एक समय था जब वो बहुत ज्यादा शराब पीते थे, वो चौबीस घंटे नशे में रहते थे।

महेश भट्ट बहुत शराब पीते थे जिसकी वजह से वो बहुत अकेले हो गये थे

उनके शादी के बाद कई महिलाओं से एक्स्ट्रा मैरेटल अफेयर हुए जिसकी वजह से उनकी निजी जिंदगी काफी प्रभावित भी हुई लेकिन अपने विल पॉवर की वजह से उन्होंने अपने और अपने परिवार को वापस समेटा। जिसका नतीजा है कि उन्होंने पिछले 27 साल से शराब को हाथ भी नहीं लगाया है।

इसी दौरान आलिया ने भी कबूला कि वो कभी-कभी शराब पीतीं हैं और कभी-कभी वो पी कर बहक भी जाती हैं। उन्हें अपने पापा की बनायी फिल्में सारांश और जख्म बहुत ज्यादा पसंद हैं। वो हम हैं राही प्यार के और दिल है कि मानता नहीं जैसी फिल्में.. करना चाहती हैं। वो स्वभाव में और टेंपरामेंट में काफी हद तक अपने पापा जैसी हैं।

लेकिन वो अपना हमसफर अपने पापा जैसा नहीं चाहतीं। यह बात आलिया ने तब कही जब उनसे अनुपम खेर ने पूछा था कि हर लड़की का ख्वाहिश होती है उसका लाइफपार्टनर उसके रीयल हीरो उसके पापा जैसा हो, तो क्या आप भी ऐसा सोचती हैं।

आलिया ने इस शो में गाना गाकर भी सुनाया और अनुपम खेर के साथ अपने पापा की सुपरहिट फिल्म दिल है कि मानता नहीं...के पॉपुलर फनी सीन को भी करके दिखाया।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/DJkKy7lacxs?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X