दि एक्सपोज को मिलीं कॉंग्रेस से ज्यादा सीट- ट्विटर रिव्यू
इतनी बेहतरीन बातों के होते हुए दि एक्सपोज को कुछ खास शुरुआत नहीं मिली इसके पीछे वजह ये थी कि दि एक्सपोज फिल्म की रिलीज के दिन याी 16 मई को ही लोकसभा चुनावों के परिणाम भी आने शुरु हुए और इसके चलते लोग अपने-अपने घरों में बैठकर सिर्फ चुनावी परिणाम देखने पर ध्यान लगाया। हालांकि इसके बावजूद कई लोग फिल्म देखने सिनेमाहॉल पहुंचे और उन्हें उनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा मिला।
ट्विटर पर दि एक्सपोज और कॉंग्रेस को लेकर कुछ बहुत ही इंटरेस्टिंग ट्वीट किये गये हैं तो आइये देखते हैं ट्विटर पर दि एक्सपोज को लेकर भेजे गये ट्वीट्स और मैसेजेस।
देखें लोकसभा चुनाव के परिणाम
सुधीश कामत के अनुसार- दि एक्सपोज फिल्म से हिमेश रेशमिया ने दोबारा से अपनी वापसी की है वो भी बहेतरीन तरीके से। फिल्म के गानों से लेकर फिल्म में हिमेश की अदाकारी तक सभी को भा रही है। आप भी देखने जरुर जाएं फिल्म आपको भी हैरान कर देगी।
डुग्गू का कहना है जरुर देखें दि एक्सपोज फिल्म हिमेश की परफॉर्मेंस कॉंग्रेस और आप से काफी बेहतर है।
हरनीत सिंह का कहना है तो आखिरकार ये साबित हो गया कि हिमेश रेशमिया की फिल्म दि एक्स्पोज को कॉंंग्रेस से ज्यादा बेहतर रिजल्ट मिला है।


Click it and Unblock the Notifications












