चुनावी परिणामों के चलते हिमेश की दि एक्सपोज की धीमी शुरुआत- फिल्म रिव्यू
निर्देशक- अनंद महादेवन
कलाकार- हिमेश रेशमिया, सोनाली रनौत, जोया अफरोज, इरफान खान
संगीत- हिमेश रेशमिया, हनी सिंह
16 मई का दिन एक एतिहासिक दिन में तब्दील हो चुका है इस ऐतिहासिक दिन का एक हिस्सा बनी है हिमेश रेशमिया की फिल्म दि एक्सपोज। आज यानी 16 मई को ही हिमेश रेशमिया की फिल्म एक्सपोज रिलीज हुई है, हालांकि चुनावी परिणामों के साइट इफेक्ट्स के चलते बॉक्स ऑफिस पर दि एक्सपोज को थोड़ा धीमा रिस्पॉंस मिल रहा है लेकिन दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है। इक्का दुक्का ही सही लेकिन जो भी एक्सपोज फिल्म देखने गया सभी ने हिमेश रेशमिया के गानों और उनकी अदाकारी की तारीफ की है। एक्सपोज फिल्म में हिमेश रेशमिया ने हनी सिंह के साथ मिलकर संगीत दिया है और ये गाने लोगों में काफी पॉपुलर हो रहे हैं।
दि एक्सपोज फिल्म की कहानी दो इंडस्ट्री की खूबसूरत हिरोइनों के इर्द गिर्द घूमती है। चांदनी (जोया अफरोज) और ज़ारा (सोनाली रनौत) दोनों 60 के दशक की दो मशहूर अदाकाराएं हैं। दोनों के बीच एक दूसरे से आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा हमेशा से ही रहती है। दोनों चाहती हैं कि बड़े बैनर और बड़े निर्देशकों की फिल्में उनके हिस्से में आएं। ये प्रतिस्पर्धा दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जाती है। लेकिन एक दिन रहस्यमय परिस्थियों में ज़ारा का कत्ल हो जाता है। इस कत्ल को लेकर पुलिस छानबीन शुरु करती है और इस दौरान शक की सूइयां चांदनी से लेकर इंडस्ट्री के कई बड़े सेलिब्रिटीज की तरफ घूमती है।
इस शक के घेरे में रवि कुमार (हिमेश रेशमिया) भी आते हैं जो कि पुलिस इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर एक्टिंग में आए हैं। छानबीन के दौरान क्या क्या बातें सामने आती हैं और आखिर ज़ारा का कत्ल किया किसने इन बातों पर से परदा उठाने के लिए आपको दि एक्सपोज फिल्म देखने नजदीकी सिनेमाहॉल जाना होगा। आइये देखते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें जिन्हें जानने के बाद ही आप फैसला करे कि एक्सपोज देखने जाना चाहिए या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











