बोलीं बेगम 'शुद्धि' छोड़ने की वजह सिर्फ और सिर्फ रितिक हैं....
बोलीं बेगम 'शुद्धि' छोड़ने की वजह सिर्फ और सिर्फ रितिक हैं....
करीना ने कहा कि उन्होंने करण जौहर की ड्रीम फिल्म 'शुद्धि' अभिनेता रितिक रोशन के कारण छोड़ दी क्योंकि उन्होंने फिल्म इसलिए साइन की थी क्योंकि उसमें रितिक थे और वो उनके साथ काम करना चाहती थीं और जब उन्होंने फिल्म छोड़ दी तो मेरे लिए फिल्म का कोई चार्म नहीं बचा इसलिए मैंने भी फिल्म छोड़ दी।
कहा जाता है कि रितिक-करीना एक -दूसरे को काफी पसंद करते थे
कहा जा रहा है कि रितिक रोशन इन दिनों हेल्थ इशू से जूझ रहे हैं इसलिए ही वह आजकल लंदन में भी हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म 'शुद्धि' में काम करने से इंकार कर दिया है। फिल्म 'शुद्धि' का डायरेक्शन 'अग्निपथ' वाले करण मल्होत्रा कर रहे हैं जो कि रितिक के साथ 'अग्निपथ' में काम कर चुके हैं। इसका निर्माण करन जौहर के बैनर धर्मा प्रोडेक्शन के तले हुआ था ।
एक बार फिर से दोनों करण मिलकर 'शुद्धि' का निर्माण कर रहे हैं। अब रितिक की जगह फिल्म के हीरो सलमान खान होंगे लेकिन उनके अपोजिट कौन अभिनेत्री होगी वो फाइनल नहीं हुआ है। फिल्म पूर्वजन्म पर आधारित है, इसलिए फिल्म में हीरो-हीरोईन का डबल रोल होने की संभावना है।
गौरतलब है कि रितिक और करीना ने 12 साल पहले करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में साथ काम किया था। फिल्म सुपरहिट थी जबकि उसके बाद दोनों ने साथ में, मुझसे दोस्ती करोगे और साल 2003 में बड़जात्या की फिल्म मैं प्रेम की दिवानी हूं.. में काम किया था लेकिन फिल्में फ्लॉप हो गयी थी।
कहा जाता है कि रितिक-करीना एक -दूसरेको काफी पसंद करते थे और दोनों के बीच में काफी नजदीकियां भी थीं लेकिन रितिक की भूतपूर्व पत्नी सुजैन को दोनों के रिश्ते पर एतराज था इसलिए रितिक ने करीना से दूरियां बना ली थी और 11 साल तक दोनों ने साथ काम नहीं किया।
फिलहाल करीना अपनी फिल्म सिंघम रिटर्नस के प्रमोशन में बिजी हैं जो कि 15 अगस्त को रिलीज हो रही है, फिल्म में उनके हीरो अजय देवगन हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/M3KqzpP6Ej0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












