Oooo..तो ये हैं ऋतिक रोशन की मिस्ट्री गर्ल!
एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान की तलाक की खबरों ने उनके हजारों चाहने वालों के दिलों को तोड़ा था। लिहाजा, जब तलाक के तुरंत बाद ही ऋतिक रोशन को दूसरी महिला को गले लगाते देखा गया तो सब हैरान रह गए। कुछ ने उस लड़की को ही ऋतिक- सुजैन के तलाक की वजह भी मान ली। लेकिन यह लड़की है कौन?
ऋतिक सुजैन के तलाक के बाद से ही कयास लगाए गए थे कि शायद ऋतिक की जिंदगी में अब एक नई लड़की ने दस्तक दे दी है। हाल ही में मुंबई में एक फिल्म की स्क्रीनिंग के वक्त ऋतिक को एक अनजान लड़की के साथ गले मिलते देखा गया था। लेकिन खास बात यह कि कोई नहीं जानता था कि यह लड़की ऋतिक की दोस्त है या उनकी कोई फैन।
बहरहाल, आपको बता दें यह लड़की न तो ऋतिक का प्यार हैं, न ही फैन। अब यह बात सामने आ गई है कि तस्वीरों में कोई और नहीं बल्कि ऋतिक की दोस्त आरफीन खान की पत्नी हैं। उनके दोस्त आरफीन एक न्यूरो परफॉर्मेंस प्रोग्रामिंग एक्सपर्ट और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। कुछ दिन पहले ही जब ऋतिक फिल्म स्क्रीनिंग के बाद एक मल्टीप्लेक्स से बाहर निकले तो उनके साथ आरफीन खान की पत्नी नजर आईं थीं। दोनों एक दूसरे के गले भी मिले। जिसके बाद सारा कंफ्यूजन शुरू हुआ।
ऋतिक का इस महीने ही सुजैन खान से तलाक हुआ है। ऋतिक और सुजैन दोनों ही बचपन के दोस्त थे, लेकिन 14 साल रिश्ता निभाने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों के दो बेटे रिहान और रिदान है।


Click it and Unblock the Notifications
