OMG! ऋतिक के चैलेंज के खातिर आमिर ने उतार दिया "पीके" का ट्रांजिस्टर
मुंबई। बॉलीवुड ने एक्टर इन दिनों एक दूसरे क चैलेंज देने में जुटे हुए है। ताजा चैलेंज बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान से जुड़ा है। अभिनेता ऋतिक रौशन ने हाल ही में आमिर को एक चुनौती दी थी। आमिर ने चालाकी दिखाते हुए ऋतिक का "बैंग बैंग" चैलेंज पूरा किया। चैलेंज के मुताबिक आमिर ने अपना ट्रॉजिस्टर भी उतारा। यहीं नहीं आमिर ने ऋतिक के टि्वटर अकांउट पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया

दरअसल ऋतिक ने आमिर की फिल्म 'पीके' के पोस्टर को टारगेट करते हुए उन्हें ट्रांजिस्टर हटाने का चैलेंज दिया था। इसे पूरा करने के लिए आमिर ने पीके के पोस्टर से रेडियो को हटा दिया। आमिर ख़ान ने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि मैं ऋतिक की चुनौती क़बूल करता हूं लेकिन मेरे रेडियो हटाने के बाद जो होगा उसका ज़िम्मेदार मैं नहीं होउगा।
आमिर ने इस चुनौती को लेते हुए अपना वादा पूरा, लेकिन इस वादे में एक ट्विस्ट डाल दी। उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वो 'पीके' के पोस्टर वाले ही पोज़ में रेडियो पकड़े नज़र आ रहे हैं। उसके बाद उन्होंने वो रेडियो हटाया भी लेकिन ऐसा करते वक़्त वो पूरे कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने ये वीडियो ऋतिक के ट्वीटर पर पोस्टर किया है।


Click it and Unblock the Notifications











