#BAFTA: इस 'लंचबॉक्स' का खाना है ही इतना लज़ीज़, अवार्ड से नहीं होगा परहेज़
2013 में एक फिल्म आई जिसने फिल्मों का एक बिल्कुल अलग ज़ायका बड़े प्यार से परोसा। और ये स्वाद लोगों के मुंह ऐसा चढ़ा कि दर्शक बस अपनी उंगलियां चाटते रह गए। फिर यहां के लोगों के बाद इस लंचबॉक्स के खाने की खुश्बू विदेश में भी छाई और सब इसके दीवाने हो गए। असल में इस लंचबॉक्स का खाना था ही इतना लज़ीज़ कि लोग इग्नोर नहीं कर सकते। और जितनी लज़ीज़ ये फिल्म थी उतना ही अच्छा तड़का था कलाकारों का। बस फिल्म ने अपना काम करना शुरू कर दिया।
इरफान खान और निम्रत कौर अभिनीत फिल्म 'द लंचबॉक्स' को ब्रिटिश अकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) 2015 के 'फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज कैटेगरी' के लिए नॉमिनेट किया गया है। डायरेक्टर रितेश बत्रा और उनकी पूरी टीम के लिए यह बहुत ही सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि हम इस साल जबर्दस्त फिल्मों के साथ नॉमिनेट होने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। नए साल की यह शानदार शुरुआत है।
ALSO READ: STORY HINT:कॉमेडी ड्रामा है अमिताभ - दीपिका - इरफान स्टारर पीकू!
गौरतलब है कि द लंचबॉक्स बाफ्टा में पॉलिश-डेनिश ड्रामा फिल्म 'इडा', रशियन ड्रामा 'लेवियाथन', ब्राजिलियन-ब्रिटिश एडवेंचर ड्रामा थ्रिलर फिल्म 'थ्रेश' और बेल्जियन ड्रामा 'टू डेज, वन नाइट' के साथ टक्कर लेगी। फिल्म 2014 में ब्रिट्रिश स्क्रीन्स पर रिलीज़ की गई थी। फिल्म ने कान, जुरिक, लंदन और टोरंटो जैसे कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अच्छी सराहना पाई है।


Click it and Unblock the Notifications
