कार्तिक आर्यन के 'कोरोना स्टॉप करो ना' रैप पर वर्कआउट करते हुए नजर आये द ग्रेट खली
कार्तिक आर्यन ने अपने गानों के सिग्नेचर स्टेप्स से देश में सभी को प्रभावित किया है। इस साल, उन्होंने हमें अपने रैप और मोनोलॉग #CoronaStopKaroNa के साथ सोशल डिस्टन्सिंग के महत्व को समझाया है। लेकिन कौन जानता था कि यह रैप द ग्रेट खली के लिए कसरत में प्रेरणा के रूप में काम करेगा। विश्व प्रसिद्ध पहलवान खली को उनके विशाल शरीर और उनकी मसल्स के लिए जाना जाता है। महान पहलवान ने अपने टिकटॉक प्रोफाइल पर हाल ही में एक वीडियो साझा किया है,
जहां वह अपने घर में वर्कआउट करते हुए ,वजन उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जो बात इस वीडियो को असाधारण बनाती है वह है बैकग्राउंड में बजता संगीत - कार्तिक आर्यन का इंटरनेट-ब्रेकिंग कोरोना स्टॉप कारो ना रैप। यह किसे पता था कि रेप का इस्तेमाल कुछ गंभीर वर्कआउट सेशन के लिए किया जाएगा।
राजकुमार राव ने काटे पत्रलेखा के बाल- लॉकडाउन में धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











