कमजोर दिल वाले ना देखें दि अटैक्स ऑफ 26/11
नाना पाटेकर और संजीव जैसवाल अभिनीत फिल्म दि अटैक्स ऑफ 26/11 में राम गोपाल वर्मा ने मुंबई में हुए उस आतंकी हमले की बात बताई है जिसके दौरान मुंबई में कई लोग मारे गये और कई लोग बुरी तरह से घायल हो गये। फिल्म को फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद से लोगों ने फिल्म को लेकर अपनी अपनी राय ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर देनी शुरु कर दी है। सबसे पहले तो लोगों को फिल्म काफी बेहतीरन लगी और सभी ने राम गोपाल वर्मा की जमकर तारीफ की है। जहां तक बात है नाना पाटेकर और संजीव जैसवाल की एक्टिगं की तो नाना पाटेकर ने अपनी बेहतीरन एक्टिंग का एक बार फिर से लोहा मनवा दिया है और संजीव जैसवाल जिनकी ये पहली फिल्म है ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर लिया है।
राज ने ट्वीट किया है "अटैक्स ऑफ 26/11 में इमोशन्स को बेहतरीन ढ़ंग से दिखाया गया है। एक इंसान के अंदर के डर को बहुत ही बेहतरीन तरीके से संजीव जैसवाल ने पेश किया है।" रोहन ने ट्वीट किया है "अटैक्स ऑफ 26/11 कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। इस दर्दनाक हमले को सहने के लिए साहस का होना आवश्यक है।" संकेत भट्ट ने लिखा है "अटैक्स ऑफ 26/11 बेहतरीन फिल्म है। मुंबई पुलिस को मेरा सलाम। राम गोपाल वर्मा ने जबरदस्त काम किया है।" ट्वीट मास्टर ने लिखा है "संजीव जैसवाल ने अजमल कसाब का रोल बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है।"


Click it and Unblock the Notifications












