दिल दहला देगी 'दि अटैक्स ऑफ 26/11'- फिल्म रिव्यू
कलाकार- नाना पाटेकर, सजीव जैसवाल, अतुल कुलकर्णी
निर्देशक- राम गोपाल वर्मा
निर्माता- राम गोपाल वर्मा, पराग शांघवी
म्यूसिक डायरेक्टर- रौशनी दलाल, अमर मोहली, विशाल आर खोसला, सुशील आर खोसला
26 नवंबर 2008 एक ऐसा दिन जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था और जिसे आज भी सोचकर मुंबई शहर कांप उठता है। इस दिन कुछ पाकिस्तानी आतंकवादियों ने समुंद्र के रास्ते से भारत में आकर मुंबई शहर में आतंकी हमला किया था जिसमें कई लोगों की जाने गयीं और कई लोग बुरी तरह से घायल हो गये। इस घटना के पांच साल बाद बॉलीवुड के निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने इस घटना को सूत्रधार बनाकर एक फिल्म का निर्माण किया जिसका नाम टाइटल रखा है दि अटैक्स ऑफ 26/11। आज 1 फरवरी को दि अटैक्स ऑफ 26/11 रिलीज हो रही है। फिल्म में नाना पाटेकर और संजीव जैसवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
कहानी- फिल्म 'दि अटैक्स ऑफ 26/11' की कहानी नवंबर 2008 में मुंबई में घटी घटना पर आधारित है। फिल्म में नाना पाटेकर, संजीव जैसवाल और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में उस दिन घटी घटनाओं को विस्तार से चित्रित किया गया है जब पाकिस्तान से पूरे 9 आतंकवादी समुंद्र के रास्ते से भारत में प्रवेश करते हैं जिसमें कसाब भी शामिल था। ये 9 आतंकवादी मिलकर अगले 60 घंटो में मुंबई में एक ऐसा आतंकी हमला करते हैं कि पूरी मुंबई शहर दहल जाता है। फिल्म में कई सारे इवेंट्स का उल्लेख किया गया है। फिल्म में मुख्य रुप से अजमल कसाब की जिंदगी को दिखाया गया है। बताया गया है कि किस तरह से अजमल कसाब सहित 8 और आतंकवादी भारत में आते हैं और किस तरह से पुणे की जेल में उन्हें बंद किया जाता है।
अभिनय- नाना पाटेकर जैसा कि सभी जानते हैं इस तरह की भूमिकाओं में बेहतरीन एक्टिंग करते हैं। इस बार भी नाना पाटेकर ने अपनी एक्टिंग का एक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साथ ही संजीव जैसवाल जिनकी ये पहली फिल्म है ने भी अपनी पूरी कोशिश की है अजमल कसाब के किरदार में खुद को ढ़ालने की। फिल्म 26/11 से जुड़ी एक-एक घटना को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। कई सीन ऐसे है जिन्हें देखकर आप के रोंगेट भी खड़े हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












