'थैंक गॉड' के रिलीज डेट की घोषणा, इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेंगे अजय देवगन और अक्षय कुमार
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2022 की दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात है कि इसी डेट को पहले से अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'राम सेतु' के लिए लॉक रखा है। लिहाजा, लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर अजय देवगन और अक्षय कुमार के बीच भिड़ंत दिखने वाली है।
'थैंक गॉड' के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए टी-सीरीज ने लिखा- "अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' इस दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। भूषण कुमार, इंद्र कुमार और अशोक ठाकरे द्वारा निर्मित यह फिल्म एक संदेश देने के साथ साथ, हंसाते हुए आपका मनोरंजन भी करेगी।"

'थैंक गॉड' एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में सिद्धार्थ एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सूत्रों की मानें तो फिल्म में अजय देवगन गॉड यानि की भगवान का किरदार निभा रहे हैं। कोई शक नहीं कि फैंस अजय देवगन को इस फिल्म में बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

थैंक गॉड
ये तीसरी बार होगा जब रकुल और अजय साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों इससे पहले 'दे दे प्यार दे' और 'रनवे 34' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जबकि अजय और सिद्धार्थ पहली बार साथ दिखेंगे।

राम सेतु
जहां थैंक गॉड एक कॉमेडी फिल्म है.. वहीं उसकी क्लैश है अक्षय कुमार स्टारर फिल्म राम सेतु से, जो कि एक एक्शन- एडवेंचर फिल्म होगी। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़ और नुसरत भरूचा भी हैं।

ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज
पिछले दिनों चर्चा थी कि राम सेतु को कई ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा अप्रोच किया गया है और यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। लेकिन बता दें, ये अफवाहें गलत हैं। फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार का किरदार
फिल्म में अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद् का किरदार निभा रहा हूं। फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार कहते हैं कि, "राम सेतु पीढ़ियों के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बीच का सेतु है।"

आमिर से भी अक्षय का क्लैश
बता दें, जहां दिवाली पर अजय देवगन और अक्षय कुमार क्लैश करने वाले हैं। उससे पहले 11 अगस्त को अक्षय कुमार और आमिर खान की भिड़ंत होने वाली है.. फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन के साथ।


Click it and Unblock the Notifications