शाही तेवर: 2014 का सबसे महंगा गाना सोनाक्षी के नाम
सोनाक्षी सिन्हा के दबंग तेवर तो आपने देख लिए। अर्जुन कपूर के साथ उनकी आने वाली फिल्म तेवर के लिए उनका राधा अवतार भी देख लिया। जी हां वही राधा जो तभी नाचेगी जब म्यूज़िक बजेगा लाउड। वहीं अर्जुन के मनमौजी तेवर भी देखे और उनका सुपरमैन अवतार भी। एम्प्लीफायर इमरान खान के नए गाने पर इन्हें सेलिब्रेट करते भी हमने दिखा दिया। अब केवल सुनिए...वो भी कान खोल कर।
तेवर का राधा नाचेगी 2015 का शायद ये सबसे महंगा गाना हो। दरअसल सोनाक्षी के राधा नाचेगी के शूट के लिए कितने पैसे खर्च हुए, ये सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। फिल्म में राधा सोनाक्षी का इंट्रोडक्शन शॉट है मतलब फिल्म में पहली बार सोनाक्षी इसी सीन से एंट्री करेंगी। और इसके तामझाम पर जितना खर्च हुआ है उतने में एक औसत बजट की फिल्म बन सकती है।
शैतान तेवर: पापा को सेट पर न पाकर अर्जुन ने की मनमानी
गाने के लिए था 1100 लोगों का क्रू। इसके अलावा विदेश से डांसर्स बुलाए गए थे। सबसे ज़्यादा खर्च हुआ सेट की लाइट पर। केवल तीन दिन तक सेट के प्रॉप्स और लाइट पर काम हुआ है।
गाने की शूटिंग चली पांच रातों तक। डायरेक्टर बोनी कपूर और निर्माता संजय कपूर अब चाहते हैं कि ये गाना गली गली और कोने कोने में पहुंच जाए। आखिर सोनाक्षी पर इतनी मेहनत भी तो इसीलिए की गई है कि वो लोगों में तेवर की ब्रांडिंग कर सकें। भई वाह...इसे कहते हैं शाही तेवर!


Click it and Unblock the Notifications
