सोनाक्षी classes:हर फिल्म के साथ बॉयफ्रेंड बदलना...गंदी बात!

सोनाक्षी सिन्हा अपने तेवर दिखाने में कभी पीछे नहीं रही हैं। हो भी क्यों...आखिर वो बॉलीवुड की दबंग गर्ल जो ठहरीं। खैर ताज़ा ये है कि सोनाक्षी अब लव गुरू बनकर रिलेशनशिप क्लासेस दे रही हैं। नहीं समझे...दरअसल सोनाक्षी सिन्हा अपने और अर्जुन कपूर के अफेयर की अफवाहों से परेशान हैं। पहली क्लास में उन्होंने सिखाया कि हर लड़का लड़की जो साथ में फिल्म देखने जाएं, ज़रूरी नहीं कि वो बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड हों।

अब सोनाक्षी ने पढ़ाया है चैप्टर 2। उन्होंने सिखाया है कि हर फिल्म के साथ बॉयफ्रेंड बदलना होती है गंदी बात। दरअसल सोनाक्षी मीडिया की इस बात से परेशान हैं कि उनके हर को-एक्टर के साथ उनका नाम जोड़ दिया जाता है। उनका मानना है कि वो अब ऐसी लड़की तो है नहीं जो हर फिल्म के साथ अपना बॉयफ्रेंड बदल दें। उनकी इस बात में लॉजिक तो है पर हमारे दिमाग में है एक सवाल।
पढ़िए: सोनाक्षी की हरकत से सफेद पड़ गया अजय का रंग

दरअसल सोनाक्षी के अफेयर की पिछली 'अफवाहें' रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ थीं। अब जबकि रणवीर सिंह दीपिका के साथ अच्छी खुशनुमा रिलेशनशिप शेयर कर रहे हैं तो बचे शाहिद कपूर। तो क्या सोनाक्षी ये कहना चाह रही थीं कि उनका बॉयफ्रेंड अभी भी वही है जो पहले था...बाकी तो सब समझदार हैं...हम क्या बोलें ;)
PICS: शाहिद - आलिया का Selfie क्रेज़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X