गर्लफ्रेंड - बॉयफ्रेंड साथ फिल्म देखने नहीं जाते - सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा सही मायनों में अब बॉलीवुड की दबंग गर्ल होती जा रही हैं। पहले उन्होंने KRK के खिलाफ स्वच्छ ट्विटर अभियान चलाया फिर अब उन्होंने मीडिया को भी अपने तेवर दिखा दिए हैं। सोनाक्षी की मानें तो ज़रूरी नहीं कि अगर दो लोग साथ घूम रहे हैं तो वो बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड ही हों।
वो सिर्फ अच्छे दोस्त भी तो हो सकते हैं। दरअसल सोनाक्षी उन सारी अफवाहों से उकता चुकी थीं जिनमें यह कहा जा रहा था कि उनके और अर्जुन कपूर के बीच कुछ कुछ होता है। अब दोनों साथ में फिल्म देखते क्या दिखे कि हल्ला हो गया कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है।
पढ़िए: KRK के खिलाफ सोनाक्षी का स्वच्छ ट्विटर अभियान
बस सोनाक्षी इसी कुछ से परेशान हो चुकी थीं। बस उन्होंने जमकर मीडिया को खरी खोटी सुनाई कि अगर दो लोग फिल्म देखने जा रहे हैं तो ज़रूरी नहीं है कि वो बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड हों। दोस्ती नाम का भी कोई रिश्ता होता है। अब लोग भी क्या करें सोनाक्षी। उन्हें हमेशा से बॉलीवुड ने यही सिखाया है कि एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते।
पढ़िए: अर्जुन के लिए सोनाक्षी ने घटाया कितना वज़न


Click it and Unblock the Notifications
