आलिया को भूलो, देखो सोनाक्षी के सेक्सी राधा ठुमके

सोनाक्षी सिन्हा को अर्जुन कपूर के साथ अपनी केमिस्ट्री परफेक्ट करने के लिए बड़े पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। अब अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने 2 स्टेट्स में ऐसी केमिस्ट्री दिखाई है कि उसे बीट करना सोना के लिए चैलेंज होता जा रहा है। अब आलिया के राधा पर ठुमके लगाने के बाद सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म 'तेवर' में सेक्सी और छरहरी राधा बनकर नाचेंगी।

तेवर का यह गाना जल्द ही रिलीज़ हो जाएगा। इसकी जानकारी सोनाक्षी ने ट्विटर पर दी। इस फिल्म में सोनाक्षी के रोल की बात करें तो वे मथुरा की लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनका नाम राधिका है। सोनाक्षी इस गाने के पहले लुक में बेहद छरहरी नजर आ रही है। इस गाने को रेमो डीसूजा ने कोरियोग्राफ किया है। इसे इंदौर के माहेश्वर में शूट किया गया है। यहां झील के पास एक शानदार सेट तैयार किया गया था।

एक्शन-ड्रामा फिल्म 'तेवर' में सोनाक्षी सिन्हा के हीरो अर्जुन कपूर हैं और यह तेलुगू फिल्म 'ओक्कडु' का रीमेक है। फिल्म में मनोज वाजपेयी विलेन के किरदार में हैं.इस‍ फिल्म से पाकिस्तानी सिंगर इमरान खान बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।इमरान इससे पहले अपने सॉन्ग 'एमप्लीफायर' को लेकर चर्चा में रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X