अर्जुन के साथ हॉट दिखने के लिए सोनाक्षी को होना पड़ा स्लिम!
सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर दोनों की ही कहानी थोड़ी सेम है। दरअसल फिल्मों में आने से पहले ये दोनों ही सितारे अपने वेट से परेशान थे। फिर इन दोनों ने इंडस्ट्री में आने की सोची और दोनों के ही फिटनेस गुरू बने थे सलमान खान। जहां अर्जुन कपूर सलमान के काफी करीब हैं वहीं सोनाक्षी ने दबंग खान के साथ डेब्यू किया। पर लगता है सलमान ने सोनाक्षी पर ज़्यादा मेहनत नहीं की।
दरअसल सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर एक साथ जनवरी में आने वाली फिल्म तेवर में दिखेंगे लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अमित शर्मा की मानें तो फिल्म में अपनी केमिस्ट्री को परफेक्ट दिखाने के लिए सोनाक्षी को अपना काफी वज़न घटाने को कहा। उन्हें सोनाक्षी का लुक बाकी फिल्मों से अलग चाहिए था। अब तक वो जब भी दिखीं हैं या तो साड़ी में दिखी हैं या फिर साउथ की किसी रीमेक में। सभी फिल्मों में वो लगभग एक जैसी लगी हैं। इसीलिए अमित ने सोनाक्षी को अपना पूरा लुक चेंज करने को कहा। इसमें सबसे पहला था वेट कम करना। तो देखना है कि स्लिम सोनाक्षी के साथ हॉट अर्जुन की केमिस्ट्री क्या गुल खिलाती है।
क्यों आलिया नहीं सोनाक्षी को बचाना चाहते है अर्जुन


Click it and Unblock the Notifications












