KRK की वाहियात ट्वीट्स पर सोनाक्षी का स्वच्छ ट्विटर अभियान
अगर आपको पूछा जाए कि बॉलीवुड की सबसे वाहियात हस्ती का नाम बताएं तो आप थोड़ा सोच में पड़ जाएंगे क्योंकि थोड़ा मुश्किल है। मिलिए एक शख्स से जो बॉलीवुड में अपना नाम जोड़ने के लिए इतना उतावला रहता है कि कुछ भी कर सकता है और किसी भी हद तक जा सकता है। दिक्कत तब ज़्यादा हो गई जब बिग बॉस ने एक सीज़न में थोड़ा तड़का लगाने के लिए इसे इन्वाइट कर लिया। यूं कह लीजिए बिग बॉस की आइटम गर्ल।

अजीबोगरीब सा दिखने वाला ये शख्स खुद का नाम कमाल आर खान बताता है। काम के बारे में ज़्यादा नहीं पता क्योंकि कभी करते दिखे नहीं। हां अमूमन इन्हें 24 घंटे ट्विटर पर देखा जाता है वाहियात और अभद्र ट्वीट्स के साथ। हमें जानकारी नहीं है कि इनका कोई परिवार है या सभ्य समाज का कोई इंसान इन्हें जानता है या नहीं।
फिलहाल तो सोनाक्षी सिन्हा ने इनके खिलाफ मुहिम छेड़ी है और हम उनके इस कदम का तहे दिल से स्वागत करते हैं। आप चाहें तो सोनाक्षी की इस मुहिम का हिस्सा बन कर ट्विटर पर फैल रही इस गंदगी को साफ कर सकते हैं। स्वच्छ भारत के साथ स्वच्छ ट्विटर अभियान।
देखिए इस इंसान के कुछ बेहद वाहियात ट्वीट्स


Click it and Unblock the Notifications