TEASER: अर्जुन - सोनाक्षी का मस्ती तेवर, लेट्स सेलीब्रेट
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के तेवर तो पिछले कुछ दिनों में आपने देख ही लिए हैं। चाहे सलमान दा फैन सुपरमैन हो, या लाउड म्यूज़िक पर नाचती राधा। अब अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म तेवर का नया गाने का टीज़र रिलीज़ हो गया है। गाने में एम्प्लीफायर से धूम मचा चुके पाकिस्तानी सिंगर इमरान खान भी नज़र आ रहे हैं।
अर्जुन और सोनाक्षी दोनों ही कूल और रफ टफ लुक में नज़र आ रहे हैं। वहीं बीट्स आपको झूमने पर मजबूर करेंगी। टीज़र देख कर तो ऐसा ही लग रहा है कि यह गाना न्यू ईयर पर नया पार्टी एंथम बनेगा। तो लेट्स सेलिब्रेट। देखिए गाने का टीज़र -
<iframe width="640" height="360" src="//www.youtube.com/embed/PsMhjHl5Y-0?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications
