'तेरे नाम' फेम भूमिका चावला को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद- निभाया था बहन का किरदार
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या करके इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था लेकिन इसके बाद से उनकी मौत पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं। लोग इस समय काफी ज्यादा दुखी हैं और उनको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। एमएस धोनी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की बहन का शानदार किरदार निभाने वाली भूमिका चावला भी सुशांत के इस कदम को समझ नहीं पा रही हैं।
वो सुशांत को काफी याद कर रही हैं और हाल ही में उनका एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी सामने आया था। सुशांत सिंह राजपूत उन कलाकारों में से हैं कि लोग उनको काफी ज्यादा प्यार करते थे। भूमिका चावला ने एक तस्वीर साझा करते हुए सुशांत को फिर से याद किया है। उन्होने लिखा है कि.. 'सुशांत आप जहां कहीं भी हैं आप भगवान के पास हैं और उनकी नजर में हैं। 1 सप्ताह पहले आप हमें छोड़कर चले गए थे।
सोनू निगम के पक्ष में उतरे सुनील पाल- भूषण कुमार को लताड़ लगाते हुए कहा 'बच्चे हो बाप मत बनो'
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











