सोनू निगम के पक्ष में उतरे सुनील पाल- भूषण कुमार को लताड़ लगाते हुए कहा 'बच्चे हो बाप मत बनो'
हाल ही में मशहूर सिंगर सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की हकीकत बयान करते हुए टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका वीडियो जैसे ही सामने आया था वो काफी तेजी से वायरल हुआ था। गौरतलब है कि अब इस मामले में मशहूर कॉमीडियन सुनील पाल का एक वीडियो सामने आया है वो सोनू निगम की बातों का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। उन्होने भी इस वीडियो में भूषण कुमार का नाम लेते हुए ढेर सारी बातें बोली हैं।
'सुनील पाल ने कहा कि वो बच्चा है और उनके बच्चे की तरह रहना चाहिए.. सोनू निगम को परेशान करना बंद करो वो म्यूजिक के भगवान है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि इस कंपनी को गुलशन कुमार जी ने काफी मेहनत से खड़ा किया है इसकी इज्जत करो।' इसके अलावा सुनील पाल ने ये भी कहा कि तुमने किक फिल्म का हैंगओवर गाना जो सोनू निगम का था... उसको सलमान खान से गवा दिया। ये तुम्हारा संगीत का ज्ञान है।
तलाक की खबरों के बीच खेतों में काम करते नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी- गांव से वायरल Video


Click it and Unblock the Notifications











