तलाक की खबरों के बीच खेतों में काम करते नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी- गांव से वायरल Video
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर हाल ही में कई खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं थीं। गौरतलब है कि उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उनको तलाक का नोटिस भेजा था और इसके बाद केस भी किया था। लेकिन अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो और फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पूरी तरह से एक किसान का रोल अदा कर रहे हैँ। अरे अरे.. ये रील नहीं बल्कि रियल लाइफ है और इस समय नवाज अपने गांल बुढाना में मौजूद हैं।
Recommended Video
गमछा और फावड़े के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस तस्वीर को फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अगर वायरल वीडियो की बात करें को अभिनेता खेतों में काम करने के बाद बाद काफी शिद्दत से अपने हाथ और पैर धोने में लगे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फार्मर लुक की बात करें तो उन्होने सफेद टीशर्ट और डार्क कलर की पैंट पहनी हुई है। साथ ही टिपिकल देसी अंदाज में वे सिर पर गमछा बांधे भी नजर आए।
सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रोहिणी अय्यर को पुलिस ने किया तलब- बयान दर्ज


Click it and Unblock the Notifications











