सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रोहिणी अय्यर को पुलिस ने किया तलब- बयान दर्ज
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का दुख उनके सभी फैंस को है और परिवार का हाल तो काफी ज्यादा बुरा है। गौरतलब है उनका निधन 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर हुआ था। वह 34 साल के थे। इस समय मुंबई पुलिस लगातार उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है ताकि उनको कोई सुराग मिल सके की आखिर सुशांत की खुदखुशी का पूरा मामला क्या है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने कहा था कि वो सुसाइड नहीं कर सकता।
Recommended Video
हाल ही में एक के बाद एक कई दोस्तों को मुंबई पुलिस ने तलब किया है और बात की है। अब खबर आ रही है कि सुशांत की करीबी दोस्त रोहिणी अय्यर को भी मुंबई पुलिस ने बुलाया था और उनका बयान दर्ज किया गया है। रोहिणा सुबह बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची और दोपहर में देर तक वहां रही। इसके अलावा खबर थी कि पुलिस ने किसी और को भी बुलाया है लेकिन उनका नाम सामने नहीं आ पाया है।
'अपने देश के DNA में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं है' इस बात पर भड़क गईं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











