'अपने देश के DNA में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं है' इस बात पर भड़क गईं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान
कोरोना वायरस के कारण देश में काफी जगह अभी भी सख्ती है और लोगों को लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा जा रहा है। लेकिन कुछ समय पहले सरकार ने लॉकडाउन की जगह अनलॉक शुरु किया था। लेकिन जब ये इजाजत मिली तो लोगों ने धड़ल्ले से लापरवाही करनी शुरु कर दी और बिना किसी सोशल डिस्टेंसिंग के बाहर निकलने लगे। अब इस बात को लेकर अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने एक बयान दिया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सोनी राजदान ने कहा है कि ये जो छूट मिली है वो अनलॉक 1.0 हम सभी के लिए नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार सोनी राजदान ने इस बात पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि.. 'मैं टीवी पर कुछ ऐसे फुटेज देखे हैं जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। लोग बिना किसी कारण बाहर लापरवाही से घूम रहे हैं और मास्क भी नहीं पहनें हैं। बिना किसी जरूरत के चीजों को छू रहे हैं और बच्चों को भी इससे अवेयर नहीं कर रहे हैं।
फादर्स डे पर आमिर खान का नया लुक वायरल- इरा खान ने किया था ये धमाकेदार पोस्ट


Click it and Unblock the Notifications











