फादर्स डे पर आमिर खान का नया लुक वायरल- इरा खान ने किया था ये धमाकेदार पोस्ट
21 जून को पूरी दुनिया फादर्स डे मनाया जाता है और इस मौके पर दुनियाभर के बच्चे अपने पिता को विश करते हैं। बीते दिन फादर्स डे के मौके पर सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ने भी काफी खास अंदाज में अपने पापा को विश किया था लेकिन एक धमाकेदार खबर भी इससे सामने आ गई। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार आमिर खान और उनके नए लुक की। अक्सर देखा जाता है कि हर फिल्म में उनका नया दमदार लुक सामने आता है जिसको वो काफी ज्यादा छुपाकर रखते हैं।
इस लुक में आमिर खान के सिर के बाल पूरी तरह से सफेद नजर आ रहें हैं और वो काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। इरा खान ने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की ये काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
Recommended Video

इरा खान ने अपने पापा के साथ इस तरह से फादर्स डे सेलिब्रेट किया है। इरा ने आमिर खान के साथ ये तस्वीर डाली और लिखा है कि.. 'हैपी 'फादर्स डे, आपका धन्यवाद हमेशा।'
आमिर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं। कहीं ये लुक उस फिल्म से एक लुक तो नहीं है? हालांकि सोशल मीडिया पर आमिर खान के लुक को लेकर फैंस काफी मजे ले रहे हैं..
कई तरह के मीम्स भी सामने आ रहें हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में लीड रोल में करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











