'तेरे बिन लादेन' ने की 50 करोड़ की कमाई
पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'तेरे बिन लादेन' ने पहले सप्ताहांत में ही 50 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है। ये बात इसलिए खास है क्योंकि तेरे बिन लादेन काफी कम बजट में बनी फिल्म है।
व्यवसाय के मामले में उसी दिन प्रदर्शित हुई संजय दत्त-बिपाशा बसु की 'लम्हा' और विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी 'उड़ान' को कड़ी टक्कर दी है। अभिषेक शर्मा की फिल्म 'तेरे बिन लादेन' ने देशभर के 344 स्क्रीन्स पर प्रदर्शन के साथ पहले तीन दिन में इतना व्यवसाय किया है।
समीक्षा: आंतकी नहीं कॉमेडियन है लादेन
बोनी कपूर का बीएसके नेटवर्क एंड एंटरटेनमेंट फिल्म को मिली अच्छी प्रतिक्रिया से खुश होकर दूसरे सप्ताह में 40-50 प्रिंट और जारी करने की योजना बना रहा है। फिल्म का अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय भी अच्छा रहा है। ब्रिटेन, यूएई और आस्ट्रेलिया में फिल्म अब तक 150,000 डॉलर की कमाई कर चुकी है।
अभी अमेरिका में फिल्म का प्रदर्शन होना बाकी है। 'तेरे बिन लादेन' अमेरिका में हुए 9/11 के हमले के साजिशकर्ता लादेन पर बनी हास्य फिल्म है। पाकिस्तानी गायक अली जफर की अभिनेता के बतौर पहली फिल्म है और नवोदित अभिनेता प्रद्युम्न सिंह ने ओसामा का किरदार किया है।


Click it and Unblock the Notifications











