TRAILER: सबसे मजेदार सीक्वल बनकर तैयार.. 5 सालों का इंतजार खत्म!
[बॉलीवुड न्यूज] यदि आप बॉलीवुड फैन हैं तो आपको 5 साल पहले आई फिल्म तेरे बिन लादेन ज़रूर याद होगी। ओसामा बिन लादेन पर बनी ये कॉमेडी फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी। बहरहाल, अब इस फिल्म का सीक्वल बनकर तैयार है।
तेरे बिन लादेन- डेड और अलाइव का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कोई शक नहीं कि फिल्म पहले पार्ट जितनी ही मजेदार होगी। फिल्म में प्रद्युमन सिंह ओसामा बिन लादेन के गेट अप में नज़र आ रहे हैं। वहीं, मनीष पॉल, सिंकदर और पीयूष मिश्रा भी दिलचस्प किरदार में नजर आ रहे हैं।
POSTER: एक्शन.. एक्शन.. एक्शन.. इस फिल्म का है बेसब्री से इंतजार!
इस बार फैंटम फिल्म्स के साथ मिलकर ये टीम क्या ज़बरदस्त लेकर आ रही हैं। यह तो हमें 19 फरवरी को ही पता चलेगा, जब फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। लेकिन ट्रेलर से आपको कहानी का थोड़ा अंदाज तो मिल जाएगा।
फिल्म का पहला पार्ट तेरे बिन लादेन लोगों को बेहद पसंद आया था और लोग फिल्म को देखकर लोट पोट हो गए। लिहाजा, उम्मीद है इस फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही हो। नीचे देंखे ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications














