POSTER: 5 साल के इंतज़ार के बाद...एक धमाकेदार सीक्वल!
[बॉलीवुड समाचार] जो भी तगड़ा बॉलीवुड फैन है उसे तेरे बिन लादेन ज़रूर याद होगी। ओसामा बिन लादेन पर बनी ये कॉमेडी फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई थी। और अब मनीष पॉल के साथ इस फिल्म का सीक्वल बन चुका है। और तेरे बिन लादेन 2 पोस्टर रिलीज़ किया गया।

फिल्म का नाम है तेरे बिन लादेन डेड और अलाइव और फिल्म में प्रद्युमन सिंह ओसामा बिन लादेन के गेट अप में एक मिसाइल पर बैठे नज़र आ रहे हैं। और अखबार की हेडलाइन है ओसामा बिन लादेन डेड! ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार फैंटम फिल्म्स के साथ मिलकर ये टीम क्या ज़बर्दस्त लेकर आ रही हैं।
[हर लड़का ज़रूर देखे ये बॉलीवुड फिल्म!]
फिल्म का पहला पार्ट तेरे बिन लादेन लोगों को बेहद पसंद आया था और लोग फिल्म को देखकर लोट पोट हो गए। फिल्म अमरीका में बैन कर दी गई थी और फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी लड़के की थी जो ओसामा बिन लादेन के एक बहरूपिये का वीडियो वायरल कर अपना वीज़ा बनवाना चाहता है।
[CHECKLIST: इस लिस्ट में है नाम तो कतई मत देखिए तमाशा!]
तेरे बिन लादेन डेड और अलाइव 19 फरवरी को रिलीज़ हो रही है और जिस तरह बॉलीवुड में दर्शकों का टेस्ट बदल रहा है, हमें पूरा यकीन है कि फिल्म को लोग हाथोंहाथ लेंगे। हमारी तरफ से फिल्म को ऑल द बेस्ट ;)


Click it and Unblock the Notifications













