फिल्म 'तेजस' से कंगना रनौत का नया लुक रिलीज़- मेकर्स ने अभिनेत्री को दी जन्मदिन की बधाई
आज अभिनेत्री कंगना रनौत अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस अवसर को अधिक खास बनाने के लिए, रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज़ ने अपनी अगली फिल्म 'तेजस' से अभिनेत्री का पहला लुक रिलीज़ कर दिया है।
आरएसवीपी मूवीज़ ने अपने हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,"Dear #Tejas, Spread your wings and soar high, today and always. जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं कंगना रनौत." इस लुक में कंगना को एयरफोर्स की वर्दी में मुस्कराते हुए देखा जा सकता है। और, यह निश्चित रूप से टीम की तरफ़ कंगना फैंस के लिए एक बर्थडे गिफ़्ट है।

पिछले साल फ़िल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के साथ भारतीय सेना का जश्न मनाने के बाद, आरएसवीपी ने दिसंबर महीने से अपनी एयर फोर्स फ़िल्म 'तेजस' की शूटिंग शुरू कर दी है।
'तेजस' कंगना रनौत द्वारा अभिनीत एक साहसी और बहादुर लड़ाकू पायलट की कहानी है। भारतीय वायु सेना 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाली देश की पहली रक्षा सेना थी। यह फिल्म इस ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है।


Click it and Unblock the Notifications











