जानिए तनीषा मुखर्जी क्यों आयीं फेसबुक पर?
अपने करियर की इस नयी दिशा और लोकप्रियता को वो भूनाने में जुटी हुई हैं इसलिए तनीषा अब सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक्टिव हो गयी हैं। जिसके चलते ही उन्होंने गुरुवार को अपना फेसबुक पेज लांच किया। जिसमें उन्होंने अपनी बचपन की अनदेखी तस्वीरें लोड की है।
तनिषा अंक ज्योतिष में यकीन रखती हैं
कहा जा रहा है कि तनिषा अंक ज्योतिष में यकीन रखती हैं, इसलिए फेसबुक पेज लांच करने के लिए 3 अप्रैल का दिन चुना। अपने फेसबुक पेज के बारे में तनीषा ने कहा, "मेरे प्रशंसक मेरा विस्तृत परिवार बन गए हैं और मैं उन्हें वास्तविक तनिषा और मेरी जिंदगी के बारे में सब कुछ बताना चाहती हूं..मैं अब इस लोकप्रिय मंच पर अपने प्रशंसकों से सीधे जुड़ सकती हूं।"तनीषा के फेसबुक पेज का यूआरएल है डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट फेसबुक डॉट कॉम/तनिषामुखर्जी है।
बिग बॉस से शुरु हुआ तनीषा-अरमान का अफेयर, आ पहुंचा शादी के करीब!
हिंदी, तमिल, तेलुगू और बांग्ला फिल्मों में अभिनय कर चुकीं तनिषा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2003 की फिल्म 'श्श्श्श' से की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है।
इन दिनों वो अपने बिग बॉस प्रतियोगी अरमान कोहली के साथ अफेयर को लेकर काफी चर्चित हैं। कहा जा रहा हैं कि दोनों साल के अंत तक शादी कर लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












