बिग बॉस से शुरु हुआ तनीषा-अरमान का अफेयर, आ पहुंचा शादी के करीब!

Tanisha and Armaan's parents trying to fix their marriage
तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली को अगर आज का नया बॉलीवुड हॉट कपल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आजकल हर जगह तनीषा और अरमान साथ साथ हाथों में हाथ डाले देखे जा रहे हैं। हाल ही में कलर्स चैनल की पार्टी के दौरान भी रेड कार्पेट पर अरमान और तनीषा मुखर्जी एक दूसरे का हाथ पकड़े नज़र आए और उसके बाद पूरी रात पार्टी के दौरान दोनों को साथ ही वक्त बिताते हुए देखा गया। तनीषा मुखर्जी और अरमान जो कि बिग बॉस के घर के अंदर एक दूसरे के साथ कई इंटिमेट और करीबी वक्त बिताते पकड़े गये थे और बाहर विवादों के घेरे में आए थे आजकल खुलेआम कैमरों के सामने भी एक दूसरे के करीब नज़र आते हैं। शायद इनकी बढ़ रही करीबी के पीछे ये वजह भी हो सकती है कि दोनों के घरवालो जल्द से जल्द दोनों को शादी के बंधन में बांध देने का प्लान कर रहे हैं।

तनीषा और अरमान हाल ही में वैष्णों देवी भी गये, दोनों के साथ दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। तनीषा मुखर्जी के साथ उनकी मां तनुजा और अरमान कोहली के साथ उनके पिता राजकुमार कोहली मौजूद थे। सभी ने मिलकर माता के दर्शन किये और मुंबई वापस आए। तनीषा के लिये ये पहली बार था जब वो अपनी मां के साथ वैष्णों देवी के दर्शन को गयी थीं जबकि अरमान पहले भी कई बार वैष्णो देवी के दर्शन को जा चुके हैं। अरमान और तनीषा दोनों के इस ट्रिप के पीछे वजह बताई जा रही है कि दोनों के घरवालो मिलकर अरमान और तनीषा की शादी की योजना बना रहे हैं। तनीषा और अरमान की सगाई की भी खबरें आ रही हैं लेकिन अभी तक इसे लेकर किसी तरह का कोई कंफरमेशन नहीं दिया गया है।

अरमान की वजह से तनीषा के जीजाजी हुए नाराज़!

वैसे एक बात तो है कि बिग बॉस के घर की ही तरह बाहर भी तनीषा अरमान को काफी सपोर्ट करती हैं। हाल ही में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के दौरान अरमान कोहली मैच खेलने दुबई गये थे जिसके दौरान तनीषा मुखर्जी भी स्टेडियम में नज़र आईं। तनीषा अरमान को सपोर्ट करने इतनी दूर पहुंची थीं। तनीषा और अरमान एक तरफ जहां एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए शादी की मंजिल के करीब जा रहे हैं वहीं कुशाल टंडन और गौहर खान के प्यार की पींगें खतरों के खिलाड़ी शो में बढ़ रही हैं। देखना ये है कि सबसे पहले इन दोनों में से कौन सा कपल शादी के बंधन में बंधता है और किसकी जोड़ी इस बंधन में बंधने से पहले ही टूट जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X