नीतू ने पढ़े तमिल सिनेमा के कसीदे

हिंदी फिल्मों में दाल ना गल पाने के कारण तमिल सिनेमा की ओर रूख करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने कहा है कि उन्हें तमिल सिनेमा की अभिनेत्री बनकर कोई अफसोस नहीं हैं वो यहां काफी खुश और संतुष्ट हैं। नीतू ने कहा कि मैं आगे भी इस क्षेत्र में काम करना चाहूंगी फिलहाल तो कर ही रही हूं।

मुझे लगातार यहां काम मिल भी रहा है।मैंने तमिल भाषा की तीन फिल्मों में काम किया और उनसे संतुष्ट हूं मैंने ' 'यवारूम नालम' 'थिराधा विलाइयात्तु पिल्लई' और 'युद्धम सेई' के बाद 'आधी भगवान' उनकी चौथी तमिल फिल्म है, नीतू चंद्रा ने यह बातें ट्विटर पर लिखी है।

लेकिन क्यों लिखी है यह किसी के भी समझ में नहीं आ रहा है क्योंकि सिने दर्शक उनके बारे में ज्यादा जानने की कोशिश नहीं करता है। हो सकता है तमिल सिनेमा को लोगों को खुश करने के लिए नीतू ने यह सारी बातें कही हों।

अपनी फिल्मों के कारण नहीं बल्कि अपने प्रेम रणदीप हु्ड्डा से प्रेम संबंधों के कारण चर्चा में रहने वाली नीतू ने पिछले दिनों कहा था कि वो और रणदीप फिलहाल शादी के लिए सोच रहे हैं लेकिन अभी फैसला लिया नहीं गया है।

अपार्टमेंट और '13 बी' जैसे फिल्मो में बेहद बोल्ड नजर आ चुकी नीतू के प्रेमी रणदीप हुड्डा भी कम बोल्ड नहीं हैं। उनकी फिल्मों में भी उनका जबरदस्त अंग प्रदर्शन होता है। उनकी अगले महीने आने वाली फिल्म मर्डर 3 उनके बिंदास और इंटिमेट सींस के ही कारण चर्चा में है। फिल्म में उन्होंने मोनालिसा और पाकिस्तानी नवोदित तारीका के साथ जबरदस्त इंटिमेट सींस दिये हैं जिसे देखकर नीतू चंद्रा के भी पसीने छूट गये थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X