मर्डर 3: रणदीप की हॉटनेस से नीतू के भी पसीने छूटे
फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा इन दिनों काफी परेशान हैं, वजह है उनके प्रेमी रणदीप हुड्डा के चर्चे फिल्मी गलियारों में होना। तो आप कहेंगे कि इसमें यह तो परेशान होने वाली नहीं बल्कि खुश होने वाली बात है लेकिन नहीं नीतू खुश नहीं बल्कि परेशान है क्योंकि रणदीप के चर्चे इसलिए हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म मर्डर3 में दिये गये उत्तेजक दृश्यों में हद पार कर दी है।
सींस के हॉटनेस ने नीतू के भी पसीने छूटवा दिये हैं। जिसके कारण नीतू काफी परेशान है, वैसे नीतू को परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि रणदीप हुड्डा ने जब फिल्म साहब, बीवी और गैंग्सटर की थी उसमें भी उन्होंने काफी सजीवता वाले हॉट सींस दिये थे।
खैर कहते हैं ना कि इश्क जब बहुत गहरा हो तो जलन भी बहुत ज्यादा होती है इसलिए शायद नीतू को रणदीप हुड्डा किसी और के साथ बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं।
आपको बता दें कि 15 फरवरी 2013 को रिलीज होने वाली भट्ट कैंप की फिल्म मर्डर 3 में रणदीप हुड्डा, अदिति हैदरी, मोनालिसा लीड रोल में हैं।फिल्म का एक गाना यूट्यूब में इन दिनों सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। जिसमें ऱणदीप हु्डडा औऱ पाकिस्तानी तारिका सारा लोरेन के काफी हॉट सींस हैं, इस बात को लेकर फिल्म काफी चर्चित भी हैं। फिल्म मल्टी सेक्स पार्टनर रिलेशन की वकालत करती है। फिल्म के निर्देशक विशेष भट्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications












